लाइव न्यूज़ :

सीडीएससीओ समिति ने कोविड दवा मोलनुपीराविर के नियंत्रित उपयोग की सिफारिश की : सूत्र

By भाषा | Updated: December 28, 2021 00:38 IST

Open in App

पायल बनर्जी

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर केन्द्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की एक विशेषज्ञ समिति ने देश में कोविड की दवा मोलनुपीराविर की आपात स्थिति में नियंत्रित उपयोग की सिफारिश सोमवार को की। आधिकारिक सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में दवा का उपयोग कोविड-19 के वयस्क मरीजों पर ‘‘एसपीओ2’’ 93 प्रतिशत के साथ किया जा सकेगा और उन मरीजों को यह दवा दी जा सकेगी जिनको बीमारी से बहुत ज्यादा खतरा हो।

डॉ रेड्डीज लैब ने सिपला, मिलान, टोरेंट, एमक्योर और सन फार्मा के साथ मिलकर आपात स्थिति में मोलनुपीराविर के उपयोग की अनुमति देने का अनुरोध किया है। उन्होंने इसके साथ सभी जरूरी दस्तावेज और परीक्षणों के परिणाम आदि को भी शामिल किया है।

सूत्र ने बताया, ‘‘कोविड-19 की आपात स्थिति और मेडिकल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए समिति ने देश में आपात स्थिति में मोलनुपीराविर के नियंत्रित उपयोग के लिए दवा के उत्पादन और बिक्री की अनुमति देने की सिफारिश की है। दवा का उपयोग वयस्क मरीजों पर ‘एसपीओ2’ 93 प्रतिशत के साथ और उन मरीजों के लिए किया जा सकेगा जिनको बीमारी से बहुत ज्यादा खतरा, जैसे अस्पताल में भर्ती होने और मरने की स्थिति का हो।’’

शर्तों के अनुसार, विशेषज्ञ डॉक्टरों के पर्चे पर ही दुकानों में यह दवा बेची जाए।

शर्तों के अनुसार, इस दवा का उपयोग 18 साल से कम आयु के लोगों पर नहीं किया जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया