लाइव न्यूज़ :

सीडीएस रावत सेना के तीनों अंगों के बीच 'आवश्यक समायोजन' कर रहे थे: पूर्व सेना प्रमुख

By भाषा | Updated: December 8, 2021 23:29 IST

Open in App

कोलकाता, आठ दिसंबर पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) शंकर रॉयचौधरी ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत को बेहतरीन सैन्य परिवार का एक बहुत अच्छा अधिकारी बताते हुए बुधवार को कहा कि वह (जनरल रावत) सेना के तीनों अंगों के बीच “आवश्यक सामंजस्य” स्थापित कर रहे थे।

रॉयचौधरी ने कहा कि जब वह भारतीय सैन्य अकादमी में बटालियन कमांडर थे, तब रावत उनके कैडेट में से एक थे। उन्हें "बहुत दुख" है कि यह दुर्घटना हुई।

कुछ समय के लिए जनरल रावत के पिता लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एल एस रावत के स्टाफ ऑफिसर रहे रॉयचौधरी ने कहा, "वह एक उज्ज्वल कैडेट थे और उन्होंने हमारी सभी उम्मीदों को पूरा किया।"

उन्होंने उनके साथ अपने जुड़ाव को याद करते हुए कहा, "वे एक अच्छा सैन्य परिवार थे।"

उन्होंने कहा कि पहले सीडीएस के रूप में रावत तीन बलों - थल सेना, नौसेना और वायु सेना के बीच "आवश्यक सामंजस्य" स्थापित करने के लिए अच्छा काम कर रहे थे।

नवंबर 1994 से सितंबर 1997 तक थल सेनाध्यक्ष रहे रॉयचौधरी ने कहा, "सीडीएस के रूप में, उनका (जनरल रावत का) काम सेना के तीनों अंगों के बीच मतभेदों को दूर करना था।"

उन्होंने कहा, "अगले सीडीएस को वरिष्ठता के आधार पर तीनों बलों के प्रमुखों में से चुनना होगा, और उन्हें उस पद के लिए भी उपयुक्त होना चाहिए।"

तमिलनाडु में बुधवार को कुन्नूर के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य रक्षा कर्मियों की मृत्यु हो गई। वह स्टाफ कोर्स के संकाय और छात्र अधिकारियों को संबोधित करने रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के दौरे पर थे।

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का फिलहाल वेलिंग्टन के एक सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू