लाइव न्यूज़ :

सीडीएस रावत व शीर्ष कमांडरों ने सशस्त्र बलों की तैयारियों से संसदीय समिति को अवगत कराया

By भाषा | Updated: November 26, 2021 22:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और वरिष्ठ सैन्य कमांडरों ने शुक्रवार को एक संसदीय समिति को सशस्त्र बलों की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। समिति के अध्यक्ष जुअल ओराम ने यह जानकारी दी।

रावत के अलावा, रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और थल सेना, नौसेना तथा वायु सेना के शीर्ष कमांडरों ने संसद भवन परिसर में रक्षा संबंधी स्थायी संसदीय समिति के साथ बैठक में भाग लिया।

बैठक का एजेंडा 'सीमा सुरक्षा सहित मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य के मद्देनजर रक्षा बलों की रणनीतिक परिचालन तैयारियों की समीक्षा' के संबंध में रक्षा मंत्रालय के प्रतिनिधियों द्वारा जानकारी दिया जाना था।

ओराम ने कहा कि रावत ने समिति के समक्ष इस विषय पर बहुत अच्छी प्रस्तुति दी।

सूत्रों ने कहा कि तीनों सशस्त्र बलों के वरिष्ठ कमांडरों ने अपने-अपने बलों की परिचालन तैयारियों के संबंध में प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने हथियारों की हालिया खरीद के बारे में भी सांसदों को जानकारी दी।

सीडीएस रावत ने तीनों बलों की तैयारियों और सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों के संबंध में समग्र प्रस्तुति दी।

शुक्रवार को हुई बैठक में 31 सदस्यीय समिति के करीब 11 सदस्य मौजूद रहे जबकि अनुपस्थित रहने वालों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो