लाइव न्यूज़ :

सीडीएस हेलीकॉप्टर दुर्घटना का घटनाक्रम

By भाषा | Updated: December 8, 2021 22:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर तमिलनाडु में बुधवार को प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत तथा अन्य को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर कुन्नूर के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे से संबंधित घटनाक्रम इस प्रकार है:

* रावत, उनकी पत्नी और अन्य रक्षा कर्मियों को लेकर आईएएफ के एम्ब्रेयर विमान ने सुबह लगभग नौ बजे दिल्ली के पालम एयरबेस से तमिलनाडु में कोयंबटूर के पास स्थित सुलूर एयरबेस जाने के लिये उड़ान भरी।

* विमान सुबह करीब 11.35 बजे सुलूर एयरबेस पर उतरा।

* आईएएफ का एमआई17वी5 हेलीकॉप्टर सुबह लगभग 11.45 बजे सुलूर एयरबेस से रावत, उनकी पत्नी और 11 रक्षा कर्मियों को लेकर वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज रवाना हुआ।

* तमिलनाडु में कुन्नूर के पास दोपहर करीब 12.20 बजे हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

* आईएएफ ने दोपहर 1.53 बजे पुष्टि की कि उसका एमआई17वी5 हेलीकॉप्टर कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रावत भी सवार थे।

* आईएएफ ने शाम 6.03 बजे घोषणा की कि रावत, उनकी पत्नी और हेलीकॉप्टर में सवार 11 अन्य लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई है। वायुसेना ने यह भी बताया कि दुर्घटना में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह घायल हुए हैं और वेलिंगटन में सैन्य अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस