लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य की मृत्यु

By भाषा | Updated: December 8, 2021 23:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर तमिलनाडु में कुन्नूर के समीप बुधवार को हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारत के प्रथम प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की मृत्यु हो गई। यह जानकारी भारतीय वायुसेना ने दी।

वायुसेना के अनुसार दुर्घटना में जीवित बचे एकमात्र व्यक्ति, ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह का फिलहाल वेलिंगटन में सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रमुख रक्षा अध्यक्ष सुबह 8:47 बजे पालम एयरबेस से भारतीय वायुसेना के एम्बरर विमान से रवाना हुए थे और सुबह 11:34 बजे सुलुर एयरबेस पर पहुंचे। सुलुर से उन्होंने एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर से करीब 11:48 बजे वेलिंगटन के लिए उड़ान भरी।

उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर दोपहर 12:22 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

इससे पहले लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर रहते हुए छह साल पहले 2015 में जनरल रावत एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बाल-बाल बच गए थे।

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष को वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में व्याख्यान देना था।

दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों में ब्रिगेडियर एल. एस. लिद्दर,सीडीएस के सैन्य सलाहकार एवं स्टाफ अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह शामिल हैं।

अन्य कर्मियों में शामिल हैं...विंग कमांडर पी. एस. चव्हाण, स्क्वाड्रन लीडर के. सिंह, जेडब्ल्यूओ दास, जेडब्ल्यूओ प्रदीप ए., हवलदार सतपाल, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेन्द्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार और लांस नायक सई तेजा।

प्राप्त सूचना के अनुसार, सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नीत कैबिनेट कमेटी की आज शाम बैठक हुई, जिसमें जनरल रावत को श्रद्धांजलि दी गई।

इस संबंध में फिलहाल कोई सूचना नहीं है कि सरकार तत्काल नये प्रमुख रक्षा अध्यक्ष की नियुक्ति करेगी या नहीं।

अधिकारियों ने बताया कि जनरल रावत और उनकी पत्नी का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार शाम राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की संभावना है तथा उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली कैंट में होगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘‘अत्यंत दुखद हेलीकॉप्टर दुर्घटना’’ में जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य की अचानक मृत्यु से उन्हें ‘‘गहरा दुख’’ पहुंचा है।

वायुसेना ने कहा, ‘‘जनरल बिपिन रावत डिफेंस सर्विसेज स्टॉफ कॉलेज के दौरे पर जा रहे थे जहां उन्हें शिक्षकों एवं छात्रों को संबोधित करना था।’’

वायुसेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘बहुत ही अफसोस के साथ इसकी पुष्टि हुई है कि दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, (उनकी पत्नी)श्रीमती मधुलिका रावत और 11 अन्य की मृत्यु हो गई है।’’

वायुसेना ने बताया कि एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर में सीडीएस और नौ अन्य यात्री तथा चालक दल के चार सदस्य सवार थे। यह हेलीकॉप्टर दोपहर दो बजे के करीब कुन्नूर के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

वायुसेना ने कहा कि दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

जनरल रावत तीनों सेनाओं के महत्वाकांक्षी आधुनिकीकरण की योजना को लागू करने का काम देख रहे थे ताकि सशस्त्र बलों में समन्वय बनाया जा सके और उनकी लड़ाकू क्षमता को बढ़ाया जा सके।

सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘तमिलनाडु में आज एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के 11 अन्य कर्मियों के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ।’’

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘उनका असामयिक निधन हमारे सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।’’

सिंह ने कहा, ‘‘इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं, जिनका वर्तमान में सैन्य अस्पताल, वेलिंगटन में इलाज चल रहा है।’’

जनरल रावत 17 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक भारतीय थल सेना के प्रमुख थे। उन्हें 31 दिसंबर 2019 को प्रमुख रक्षा अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

जनरल रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य के निधन पर थल सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे और सेना के अन्य अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया।

सेना ने ट्वीट किया, ‘‘जनरल बिपिन रावत का ओजस्वी एवं प्रेरणादायक नेतृत्व हमेशा हमारी यादों में रहेगा। भारतीय सेना उनके अमूल्य योगदान के लिए हमेशा ऋणी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट