लाइव न्यूज़ :

सीडीएस जनरल रावत तथा सेना प्रमुख ने पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त किया

By भाषा | Updated: January 14, 2021 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने युद्ध के समय में साहस का प्रदर्शन किया है और अपने नागरिकों की करूणा के साथ सहायता की है । वहीं पूर्व सैनिक सशस्त्र बलों के लिए प्रेरणा के स्रोत रहे हैं ।

जनरल रावत ने पूर्व सैनिक दिवस के मौके पर संदेश में कहा कि सशस्त्र बलों को पूर्व सैनिकों से मार्गदर्शन हासिल करते रहना चाहिये, जिन्होंने सेना के अनुकरण के लिये उच्च मानक स्थापित किये।

सीडीएस ने कहा, ''पूर्व सैनिक हमारी ताकत और हमारे प्रेरणास्रोत रहे हैं। भारतीय सशस्त्र बलों ने युद्ध के समय में साहस का प्रदर्शन किया है और अपने नागरिकों की करूणा के साथ सहायता की है । यह गुण हमारे देश के पूर्व सैनिकों ने हमारे अंदर पैदा किये हैं। उन्होंने हमारे अनुकरण के लिये उच्च मानक स्थापित किये हैं।''

वहीं, सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने भी इस मौके पर पूर्व सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, ''आप सभी को शुभकामनाएं। आप सभी पूर्व सैनिक देश के लिये प्रेरणा हैं। पूरे देश को आप पर गर्व है।''

पूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने 1971 में पाकिस्तान के साथ जंग के दौरान पराक्रम और साहस का परिचय देने वाले बांग्लादेश तथा भारत के ''वीर जवानों'' को समर्पित एक गीत जारी किया। इस कार्यक्रम में थल सेना प्रमुख जनरल नरवणे तथा वायुसेना प्रमुख आर के एस भदौरिया ने भी शिरकत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित