लाइव न्यूज़ :

CDS जनरल बिपिन रावत ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार मुलाकात

By भाषा | Updated: January 1, 2020 20:14 IST

थल सेना प्रमुख के रूप में जनरल रावत के तीन साल के कार्यकाल के बाद उनके सेवानिवृत्त होने से एक दिन पहले उन्हें सोमवार को सीडीएस नियुक्त किया गया था। सीडीएस को संयुक्त कमान गठित करने सहित संचालनों में सहयोग (सेना के तीनों अंगों के) द्वारा संसाधनों के सबसे बेहतर उपयोग के लिए सैन्य कमानों के पुनर्गठन को प्रोत्साहित करने का एक मुख्य अधिकार प्राप्त है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि तीन साल के अंदर सेना के तीनों अंगों के साजो-सामान, परिवहन, प्रशिक्षण, मदद सेवाएं, संचार, मरम्मत और रख-रखाव में जुड़ाव लाना भी सीडीएस की प्राथमिकताओं में शामिल है।साइबर और अंतरिक्ष से जुड़ी सेना के तीनों अंगों की एजेंसियों, संगठनों और कमानों को भी सीडीएस की कमान के तहत लाया गया है।

‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ’ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने इस नये पद का प्रभार संभालने के शीघ्र बाद बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। सीडीएस का पद सेना के तीनों अंगों--थल सेना, नौसेना और वायुसेना-- में समन्वय स्थापित करने और भारत के सैन्य कौशल के मजबूत करने के लिए सृजित किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सीडीएस ने शिष्टाचार के नाते मुलाकात की। रक्षा मंत्री के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘रक्षा मंत्री ने सफल कार्यकाल के लिए जनरल रावत को शुभकामनाएं दी हैं।’’ थल सेना प्रमुख के रूप में जनरल रावत के तीन साल के कार्यकाल के बाद उनके सेवानिवृत्त होने से एक दिन पहले उन्हें सोमवार को सीडीएस नियुक्त किया गया था। सीडीएस को संयुक्त कमान गठित करने सहित संचालनों में सहयोग (सेना के तीनों अंगों के) द्वारा संसाधनों के सबसे बेहतर उपयोग के लिए सैन्य कमानों के पुनर्गठन को प्रोत्साहित करने का एक मुख्य अधिकार प्राप्त है।

अधिकारियों ने बताया कि तीन साल के अंदर सेना के तीनों अंगों के साजो-सामान, परिवहन, प्रशिक्षण, मदद सेवाएं, संचार, मरम्मत और रख-रखाव में जुड़ाव लाना भी सीडीएस की प्राथमिकताओं में शामिल है। साइबर और अंतरिक्ष से जुड़ी सेना के तीनों अंगों की एजेंसियों, संगठनों और कमानों को भी सीडीएस की कमान के तहत लाया गया है। वह परमाणु कमान प्राधिकरण के सैन्य सलाहकार के रूप में भी काम करेंगे।

सीडीएस को रक्षा मंत्री की अध्यक्षता वाली रक्षा खरीद परिषद् और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) की अध्यक्षता वाली रक्षा योजना समिति का सदस्य भी बनाया गया है।  

टॅग्स :राजनाथ सिंहबिपिन रावत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?