Padma Awards 2022: CDS बिपिन रावत, कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान, सरकार ने किया ऐलान
By रुस्तम राणा | Updated: January 25, 2022 20:49 IST2022-01-25T20:27:38+5:302022-01-25T20:49:14+5:30
पद्म विभूषण सम्मान पाने वालों में दिवंगत पूर्व CDS जनरल बिपिन रावत, (मरणोपरांत), उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (मरणोपरांत), राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत) और प्रभा अत्रे का नाम शामिल हैं

Padma Awards 2022: CDS बिपिन रावत, कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान, सरकार ने किया ऐलान
केंद्र सरकार ने मंगलवार को पद्म पुरस्कार 2022 का ऐलान कर दिया है। पद्म विभूषण सम्मान पाने वालों में दिवंगत पूर्व CDS जनरल बिपिन रावत, (मरणोपरांत), उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (मरणोपरांत), राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत) और प्रभा अत्रे का नाम शामिल हैं।
Govt announces Padma Awards 2022
— ANI (@ANI) January 25, 2022
CDS Gen Bipin Rawat to get Padma Vibhushan (posthumous), Congress leader Ghulam Nabi Azad to be conferred with Padma Bhushan pic.twitter.com/Qafo6yiDy5
सत्या नडेला, सुंदर पिचाई को पद्म भूषण
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद नाम पद्म भूषण पुरस्कार पाने वालों में शामिल है। जबकि माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई, एसआईआई के एमडी साइरस पूनावाला को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। ओलंपियन नीरज चोपड़ा, प्रमोद भगत और वंदना कटारिया और गायक सोनू निगम पद्म श्री से सम्मानित हों।
Microsoft CEO Satya Nadella, Alphabet CEO Sundar Pichai, SII MD Cyrus Poonawalla to be conferred with Padma Bhushan
— ANI (@ANI) January 25, 2022
Olympians Neeraj Chopra, Pramod Bhagat & Vandana Kataria, and singer Sonu Nigam to be awarded Padma Shri pic.twitter.com/J5K9aX9Qxz
कोवैक्सिन निर्माता भारत बायोटेक के अध्यक्ष कृष्णा एला पद्म भूषण
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्जी को पद्म भूषण और कोवैक्सिन निर्माता भारत बायोटेक के अध्यक्ष कृष्णा एला, उनकी सह-संस्थापक पत्नी सुचित्रा एला को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।