लाइव न्यूज़ :

क्यूआरटी पर हमला करने वालों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे : आईजीपी

By भाषा | Updated: November 26, 2020 19:23 IST

Open in App

श्रीनगर, 26 नवंबर श्रीनगर के बाहरी हिस्से परिम्पुरा इलाके में एक कार से आए तीन आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार को सेना की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) पर हमला कर दिया जिसमें दो जवान शहीद हो गए। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने कहा कि हमलावरों की पहचान के लिए सुरक्षा बल घटना के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रहे हैं।

आतंकवादियों ने परिम्पुरा के खुशीपुरा इलाके में क्यूआरटी टीम पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिससे दो जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें नजदीकी शरीफाबाद शिविर में सेना के अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गयी।

कुमार ने घटनास्थल के पास संवाददाताओं से कहा, ‘‘कार से आए तीन आतंकवादियों ने सेना के जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें से दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल सैनिकों की बाद में मृत्यु हो गयी।’’

आईजीपी ने कहा कि सुरक्षा बल अब उस वाहन का पता कर रहे हैं, जिसका इस्तेमाल हमले में किया गया था।

उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह हमला लश्कर-ए-तैयबा या जैश-ए-मोहम्मद ने किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां लश्कर और जैश की गतिविधियां हैं और हम हमला करने वाले समूह की शाम तक पहचान कर लेंगे। तीनों (आतंकवादियों) में से दो पाकिस्तान के विदेशी आतंकवादी हो सकते हैं और एक स्थानीय हो सकता है। हम सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे