लाइव न्यूज़ :

जांच एजेंसियों के कार्यालयों में सीसीटीवी मामला : न्यायालय ने नाराजगी जताई

By भाषा | Updated: March 2, 2021 20:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मार्च उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई, ईडी और एनआईए सहित विभिन्न जांच एजेंसियों के कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने से जुड़े मुद्दे पर अधिक समय मांग कर ‘‘अपने कदम पीछे करने के लिए’’ मंगलवार को केंद्र से नाराजगी जतायी।

न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि यह मुद्दा नागरिकों के अधिकारों से संबंधित है और वह मामले में स्थगन के अनुरोध के लिए केंद्र द्वारा दायर पत्र में दिए गए बहाने को स्वीकार नहीं कर रही है। पीठ में न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय भी शामिल थे।

पीठ ने केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा, ‘‘हमें इस बात का स्पष्ट आभास हो रहा है कि आप अपने पैर पीछे खींच रहे हैं।"

सर्वोच्च अदालत ने पिछले साल दो दिसंबर को केंद्र को विभिन्न जांच एजेंसियों के कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे और रिकॉर्डिंग उपकरण लगाने का निर्देश दिया था जो पूछताछ करती हैं और जिन्हें गिरफ्तारी का अधिकार है। इन एजेंसियों में केंद्रीय जांच ब्यूरो, राष्ट्रीय जांच एजेंसी, प्रवर्तन निदेशालय, स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, राजस्व खुफिया विभाग आदि शामिल हैं।

मेहता ने मंगलवार को वीडियो-कॉन्फ्रेंस के जरिए हुयी सुनवाई के दौरान पीठ से कहा कि स्थगन का अनुरोध किया गया है क्योंकि इसके कई असर हो सकते हैं।

पीठ ने कहा, ‘‘"यह नागरिकों के अधिकारों से संबंधित है और हम बहाने को नहीं स्वीकार कर रहे हैं।’’

पीठ ने मेहता से इन जांच एजेंसियों के कार्यालयों में सीसीटीवी लगाने के लिए राशि के आवंटन के बारे में सवाल किया। इस पर मेहता ने मामले में हलफनामा दायर करने के लिए पीठ से कुछ समय दिए जाने का अनुरोध किया।

पीठ ने केंद्र को इस संबंध में हलफनामा दायर करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया। इस मुद्दे में धन का आवंटन का पहलू और सीसीटीवी कैमरे लगाने की समयसीमा शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू