लाइव न्यूज़ :

गंगोत्री, यमुनोत्री धामों में लगे सीसीटीवी कैमरे

By भाषा | Updated: July 6, 2021 16:13 IST

Open in App

उत्तरकाशी (उत्तराखंड), छह जुलाई जिले में स्थित प्रसिद्ध हिमालयी धामों यमुनोत्री और गंगोत्री में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं ताकि दोनों धामों में व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों सहित सभी गतिविधियों पर तीसरी आंख की नजर बनी रहे।

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार को बताया कि आपदा के दृष्टिगत संवेदनशील माने जाने वाले उत्तरकाशी जिले के दो धामों गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को भी केदारनाथ धाम की तरह सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि दोनों धामों में 13 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिनमें से नौ गंगोत्री और चार यमुनोत्री में लगाए गए हैं।

इन कैमरों की मदद से आपदा के दौरान गंगा एवं यमुना नदी के जलस्तर पर नजर रखा जा सकेगा। इसके अलावा दोनों धामों में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों व अन्य गतिविधियों की भी लाइव निगरानी की जा रही है।

दोनों धामों की निगरानी के लिए जिला कार्यालय व आपदा प्रबंधन केन्द्र में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है जहां सभी कैमरों की अलग-अलग लाइव फुटेज देखी जा सकेगी। इन दोनों धामों की नियमित लाइव निगरानी जिला कार्यालय व आपदा प्रबंधन से की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं