लाइव न्यूज़ :

सीसीपीए ने 29 जनवरी से संसद का बजट सत्र बुलाए जाने की सिफारिश की

By भाषा | Updated: January 5, 2021 17:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 5 संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीपीए) ने 29 जनवरी से संसद का बजट सत्र बुलाए जाने की सिफारिश की है । दो हिस्सों में आयोजित होने वाला बजट सत्र आठ अप्रैल को समाप्त होगा। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया, ‘‘ संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीपीए) ने बजट सत्र का पहला हिस्सा 29 जनवरी से 15 फरवरी तक, दूसरा हिस्सा आठ मार्च से आठ अप्रैल तक आयोजित करने की सिफारिश की ।’’

सीसीपीए की सिफारिशों का हवाला देते सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द 29 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे तथा एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होगा ।

सूत्रों ने बताया कि संसद के बजट सत्र के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा ।

सत्र आयोजित करने के बारे में अंतिम निर्णय केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लिया जायेगा । कोविड-19 के कारण संसद का शीतकालीन सत्र आयोजित नहीं हो सका था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच