मंजुला रेड्डी ने जीता 2019 का इन्फोसिस पुरस्कार, जीवन विज्ञान के क्षेत्र में किया ये बड़ा आविष्कार

By एएनआई | Published: November 8, 2019 03:25 PM2019-11-08T15:25:59+5:302019-11-08T15:25:59+5:30

सेंटर फर सेलुलर एंड मोलीक्यूलर बॉयोलॉजी की वैज्ञानिक मंजुला रेड्डी को जीवन विज्ञान के क्षेत्र में 2019 का इन्फोसिस पुरस्कार मिला है।

CCMB scientist Manjula Reddy wins 2019 Infosys Prize for Life Sciences | मंजुला रेड्डी ने जीता 2019 का इन्फोसिस पुरस्कार, जीवन विज्ञान के क्षेत्र में किया ये बड़ा आविष्कार

मंजुला रेड्डी ने जीता 2019 का इन्फोसिस पुरस्कार, जीवन विज्ञान के क्षेत्र में किया ये बड़ा आविष्कार

Highlightsइन्फोसिस पुरस्कार हर साल समकालीन शोधकर्ता और वैज्ञानिकों को उत्कृष्ट उपलब्धि के क्षेत्र में दिया जाता है।डॉ. रेड्डी पहली महिला बन गई है जिनकी प्रयोगशाला ने कोशिकाओं की दीवारों के दरार को नियंत्रित करने वाले एंजाइमों की पहचान की है।

सेंटर फॉर सेलुलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) की मुख्य वैज्ञानिक मंजुला रेड्डी को 2019 का प्रतिष्ठित इंफोसिस अवार्ड दिया गया है। उन्हें यह सम्मान जीवन विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ी खोज के लिए दिया गया है। उनकी खोज ने सेल वॉल सिंथेसिस के दौरान एक महत्वपूर्ण स्टेप का खुलासा किया है।

एक प्रेस रिलीज में बताया गया है कि वैज्ञानिकों का शुरू से विश्वास था कि मौजूदा सेल की वॉल को नियंत्रित तरीके से तोड़ने की जरूरत है ताकि नई सेल की वॉल का निर्माण हो सके। लेकिन इस प्रक्रिया के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीनरी का अभाव था। जबकि बैक्टीरिया का अध्ययन सालों से किया जाता रहा है।

प्रेस रिलीज में बताया गया, "डॉ. रेड्डी पहली महिला बन गई है जिनकी प्रयोगशाला ने कोशिकाओं की दीवारों के दरार को नियंत्रित करने वाले एंजाइमों की पहचान की है। डॉ. रेड्डी के कार्य द्वारा इस मूलभूत कदम को विनियमित करने वाली प्रक्रियाओं को समझने का भी प्रयास किया गया है जो नई सेल वॉल बनाने से पहले होनी चाहिए। वर्तमान में उपयोग की जाने वाली कई एंटीबायोटिक्स सेल वॉल संश्लेषण के अंतिम चरण को टारगेट करती हैं।"

प्रतिष्ठित इन्फोसिस पुरस्कार हर साल समकालीन शोधकर्ता और वैज्ञानिकों को उत्कृष्ट उपलब्धि के क्षेत्र में दिया जाता है। विज्ञान के साथ-साथ छ: कैटेगरी में भी दिया जाता है जिसमें इंजीनियरिंग और कंप्यूटर सांइसज, हुयूमेनिटिस, लाइफ सांइसज, मैथमेटिकल सांइसज,फिजिकल सांइसज और सोशल सांइसस शामिल हैं। इस पुरस्कार के साथ हर व्यक्ति को गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र और एक लाख यूएस डॉलर की राशि दी जाती है।

Web Title: CCMB scientist Manjula Reddy wins 2019 Infosys Prize for Life Sciences

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे