लाइव न्यूज़ :

सीसीएमबी ने चिड़ियाघर के जानवरों की कोविड-19 जांच के लिए दिशानिर्देश जारी किए

By भाषा | Updated: June 21, 2021 18:50 IST

Open in App

हैदराबाद, 21 जून यहां सीएसआईआर-कोशिकीय एवं आण्विक जीवविज्ञान केंद्र (सीसीएमबी) की लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण के लिए प्रयोगशाला ने चिड़ियाघर के जानवरों की कोविड-19 जांच के लिए दिशानिर्देश जारी किये हैं।

सीसीएमबी ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह प्रयोगशाला कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए जानवरों के नमूनों के परीक्षण के लिए चार नामित केंद्रों में से एक है। सीएसआईआर-सीसीएमबी के निदेशक विनय के नंदीकूरी ने कहा कि दिशानिर्देश विस्तृत प्रोटोकॉल प्रदान करते हैं।

इस प्रयोगशाला ने अगस्त 2020 में संभावित सार्स-सीओवी-2 कोरोना वायरस संक्रमण के लिए जानवरों के नमूनों की जांच शुरू की थी। यह प्रयोगशाला वन्यजीव से संबंधित मामलों को हल करने के लिए डीएनए-आधारित आणविक जीव विज्ञान उपकरणों का उपयोग करके वन्यजीवों के नमूनों का नियमित रूप से परीक्षण करती है।

वैज्ञानिकों ने अप्रैल 2021 में हैदराबाद के नेहरू प्राणी उद्यान में एशियाई शेरों में इस महामारी का पहला सकारात्मक मामला पाया था।

इस प्रयोगशाला के प्रभारी वैज्ञानिक कार्तिकेयन वासुदेवन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी सिफारिशें जानवरों के नमूने परीक्षण केंद्रों को भेजने से पहले उचित रूप से इन्हें एकत्र करने और पैक करने में चिड़ियाघर के कर्मचारियों की मदद करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया