लाइव न्यूज़ :

ज्योतिरादित्य सिंधिया के गृह क्षेत्र गुना, ग्वालियर सहित पांच जिलों के जिलाधिकारियों के तबादला

By भाषा | Updated: March 12, 2020 06:45 IST

मंगलवार सुबह कांग्रेस छोड़ने के बाद सिंधिया बुधवार दोपहर को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। इसके तुरंत बाद मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को पांच जिलों गुना, ग्वालियर, नीमच , विदिशा और हरदा जिले के कलेक्टरों का तबादला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में चल रहे सियासी उठा पटक के बीच प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गृह क्षेत्र - गुना, ग्वालियर सहित पांच जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया। प्रदेश के मुख्य सचिव एसआर मोहंती द्वारा बुधवार को जारी तबादला आदेश के मुताबिक गुना कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार को राज्य सचिवालाय में उप सचिव बनाया गया है। इसी प्रकार ग्वालियर के कलेक्टर अनुराग चौधरी को भी राज्य सचिवालय में भेजा गया है।

मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी उठा पटक के बीच प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गृह क्षेत्र - गुना, ग्वालियर सहित पांच जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया।

मंगलवार सुबह कांग्रेस छोड़ने के बाद सिंधिया बुधवार दोपहर को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। इसके तुरंत बाद मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को पांच जिलों गुना, ग्वालियर, नीमच , विदिशा और हरदा जिले के कलेक्टरों का तबादला कर दिया।

प्रदेश के मुख्य सचिव एसआर मोहंती द्वारा बुधवार को जारी तबादला आदेश के मुताबिक गुना कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार को राज्य सचिवालाय में उप सचिव बनाया गया है। इसी प्रकार ग्वालियर के कलेक्टर अनुराग चौधरी को भी राज्य सचिवालय में भेजा गया है।

सिंधिया ने लोकसभा में गुना सीट का चार दफा प्रतिनिधित्व किया है लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में वह इस सीट से चुनाव हार गए। विदिशा के कलेक्टर कौशलेन्द्र सिंह का तबादला ग्वालियर कलेक्टर के रुप में तथा हरदा कलेक्टर एस विश्वनाथन का तबादला गुना कलेक्टर के रुप में किया गया है।

जबकि सचिवालय में उप सचिव अनुराग वर्मा को हरदा कलेक्टर के रुप में स्थानांतरित किया गया है। वहीं 2007 बैच के आईएएस अधिकारी जितेन्द्र सिंह राजे को नीमच कलेक्टर बनाया गया है तथा नीमच कलेक्टर अजय गंगवार को सागर का संभागीय आयुक्त बनाया गया है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशज्योतिरादित्य सिंधियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया