सीबीएसई 2021-22 के लिए नौवीं से 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रमों को कम नहीं करेगा
By भाषा | Updated: April 2, 2021 23:41 IST2021-04-02T23:41:00+5:302021-04-02T23:41:00+5:30

सीबीएसई 2021-22 के लिए नौवीं से 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रमों को कम नहीं करेगा
नयी दिल्ली, दो अप्रैल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने नए पाठ्यक्रम के अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए नौवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए पाठ्यसूची में कमी नहीं करने का फैसला किया है।
सीबीएसई ने पिछले साल कोविड-19 संकट के बीच छात्रों के पाठ्यक्रम भार को कम करने के लिए शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए नौवीं से 12वीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत तक की कमी की थी।
जिन छात्रों ने कम किए गए पाठ्यक्रम का अध्ययन किया, वे मई-जून में परीक्षा में शामिल होंगे।
सीबीएसई द्वारा जारी किए गए नए पाठ्यक्रम के अनुसार, पिछले शैक्षणिक वर्ष में जो अध्याय हटा दिए गए थे, उन्हें आगामी शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए आधिकारिक पाठ्यक्रम में वापस ला दिया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।