लाइव न्यूज़ :

कक्षा 12 के नतीजों की घोषणा समय पर करने के लिए सीबीएसई में बकरीद की छुट्टी नहीं होगी

By भाषा | Updated: July 20, 2021 22:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के कर्मचारियों के लिए बुधवार को बकरीद की छुट्टी नहीं होगी क्योंकि कक्षा 12 के नतीजे घोषित करने की समयसीमा नजदीक है। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने यह जानकारी दी। बुधवार को बकरीद का राजपत्रित अवकाश है।

भारद्वाज ने एक आधिकारिक आदेश में कहा, “सीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूल कक्षा 10 और 12 के नतीजे तैयार करने में व्यस्त हैं। कक्षा 12 के नतीजों को अंतिम रूप देने के लिए अंतिम तिथि 22 जुलाई है। अंतिम तिथि तक परीक्षा परिणाम की घोषणा करने और स्कूलों की सहायता करने के लिए सभी क्षेत्रीय कार्यालय, परीक्षा विभाग और बोर्ड मुख्यालय पूर्वाह्न 10 बजे से शाम पांच बजे तक काम करेंगे।”

उन्होंने कहा, “सीबीएसई को स्कूलों से कुछ प्रश्न और अनुरोध ईमेल तथा व्हाट्सप्प के जरिये प्राप्त हुए हैं। इस संबंध में प्रश्नोत्तर तैयार किये जा रहे हैं और उम्मीद है कि इन्हें सभी स्कूलों को मध्याह्न 12 बजे तक उपलब्ध करा दिया जाएगा ताकि स्कूल उचित कार्रवाई कर सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे