लाइव न्यूज़ :

सम्बद्धता प्रक्रिया के पुनर्गठन को लेकर स्कूलों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित करेगा सीबीएसई

By भाषा | Updated: February 28, 2021 15:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 फरवरी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) स्कूलों के लिए वेबिनार और प्रशिक्षण सत्रों की एक श्रृंखला के आयोजन की योजना बना रहा है ताकि उन्हें नए पुनर्गठन संबद्धता प्रक्रिया के बारे में परिचित कराया जा सके। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

सीबीएसई सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा, ‘‘सीबीएसई ने विभिन्न श्रेणियों के तहत संबद्धता प्रक्रिया का पुनर्गठन किया है, जैसे कि नई संबद्धता, उन्नयन, संबद्धता का विस्तार आदि। नयी प्रक्रिया से स्कूलों को परिचित कराने और स्कूलों की जिज्ञासाओं हल करने के लिए बोर्ड 9 से 13 मार्च तक परिचयात्मक वेबिनार और प्रशिक्षण सत्र आयोजित करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वेबिनार के लिए पंजीकरण प्रक्रिया सीबीएसई की वेबसाइट पर 1 मार्च से 8 मार्च 2021 तक होगी। इच्छुक स्कूल तदनुसार अपना पंजीकरण करा सकते हैं। संबद्धता के लिए आवेदन 16 मार्च से अस्थायी रूप से स्वीकार किया जाएगा।’’

नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में निर्धारित प्रणालीगत सुधारों के लिए विभिन्न सिफारिशों के अनुसार संबद्धता प्रणाली का पुनर्गठन किया जा रहा है। बोर्ड प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल बना रहा है और यह न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप के साथ डेटा एनालिटिक्स पर आधारित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल