लाइव न्यूज़ :

सीबीएसई ने 8वीं से 10वीं कक्षा के छात्रों के लिये ‘साइंस चैलेंज’ शुरू किया

By भाषा | Updated: December 22, 2020 15:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर बच्चों में जिज्ञासा तथा उच्च स्तर की चिंतन क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने ऑनलाइन माध्यम से ‘साइंस चैलेंज’ की शुरूआत की है ।

सीबीएसई के एक अधिकारी ने बताया कि सीबीएसई साइंस चैलेंज दीक्षा पोर्टल और एप पर 11 जनवरी 2021 तक उपलब्ध रहेगा और इसमें 8वीं से 10वीं कक्षा के छात्र हिस्सा ले सकेंगे ।

छात्र अपने कम्प्यूटर या एंड्रायड मोबाइल फोन के जरिये दीक्षा एप के माध्यम से कोर्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और पहुंच स्थापित कर सकते हैं । क्विज में हिस्सा लेने के लिये उनके पास दीक्षा एप का अद्यतन संस्करण होना चाहिए ।

इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के इच्छुक छात्रों को दीक्षा एप पर अपना पंजीकरण करना होगा। छात्र अपने पंजीकृत ईमेल तथा पासवर्ड के जरिये ही इससे जुड़ सकते हैं । एक बार चैलेंज में शामिल होने के बाद छात्रों को सभी कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा ।

सीबीएसई साइंस चैलेंज में शामिल होने वाले छात्रों को एक ऑनलाइन प्रमाणपत्र भी दिया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह