लाइव न्यूज़ :

सीबीएसई ने 12वीं के परीक्षा परिणाम तैयार करने की समय-सीमा 25 जुलाई तक बढ़ाई

By भाषा | Updated: July 21, 2021 17:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को स्कूलों के 12वीं कक्षा के परिणाम को अंतिम रूप देने के लिए समय-सीमा 25 जुलाई तक बढ़ा दी। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने यह जानकारी दी। इससे पहले समय-सीमा 22 जुलाई थी।

भारद्वाज ने कहा कि परीक्षा परिणाम तैयार करने में लगे शिक्षक तनाव में हैं। उन्होंने एक सरकारी आदेश में कहा, ‘‘परीक्षा परिणाम तैयार करने की अंतिम तारीख नजदीक आने के साथ ही शिक्षक तनाव में आ रहे हैं और त्रुटियां कर रहे हैं। वे सीबीएसई को इन गलतियों को सही करने के लिए अनुरोध भेज रहे हैं। सीबीएसई इस लिहाज से स्कूलों और शिक्षकों के सामने आ रहीं समस्याओं से भलीभांति वाकिफ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसे देखते हुए सीबीएसई ने अंतिम तारीख 22 जुलाई से बढ़ाकर 25 जुलाई करने का फैसला किया है।’’

कोविड-19 की दूसरी लहर के मद्देनजर बोर्ड परीक्षाएं निरस्त कर दी गयी थीं और स्कूलों को दसवीं और 12वीं कक्षाओं के लिए सीबीएसई द्वारा घोषित अलग वैकल्पिक मूल्यांकन नीति का इस्तेमाल करते हुए परीक्षा परिणाम तैयार करने का काम सौंपा गया।

हालांकि सीबीएसई ने यह स्पष्ट नहीं किया कि स्कूलों के लिए समय-सीमा बढ़ाने से परिणाम घोषित करने में देरी होगी या नहीं जो 31 जुलाई तक घोषित किये जाने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह