लाइव न्यूज़ :

CBSE Board Date Sheet 2025-2026: 17 फरवरी से पेपर शुरू?, 10,-12 बोर्ड परीक्षा की अस्थायी ‘डेटशीट’ जारी, सीबीएसई की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2025 21:36 IST

CBSE Board Date Sheet 2025-2026: पहला संस्करण 17 फरवरी से छह मार्च, 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरा संस्करण 15 मई से एक जून तक आयोजित किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकक्षा 10 और 12 के लगभग 45 लाख छात्रों के 204 विषयों की परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है।मूल्यांकन तीन मार्च, 2026 को शुरू होने और 15 मार्च, 2026 तक समाप्त होने की संभावना है।लगभग 10 दिन बाद शुरू होगा तथा 12 दिनों के भीतर पूरा हो जाएगा।

CBSE Board Date Sheet 2025-2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अगले साल 17 फरवरी से कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह घोषणा की। बोर्ड ने महत्वपूर्ण परीक्षाओं के लिए एक संभावित ‘डेटशीट’ की घोषणा की। यह पहली बार है कि कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं एक शैक्षणिक सत्र में दो बार आयोजित की जाएंगी। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, “पहला संस्करण 17 फरवरी से छह मार्च, 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरा संस्करण 15 मई से एक जून तक आयोजित किया जाएगा।”

मई में होने वाला दूसरा चरण उन छात्रों के लिए वैकल्पिक होगा जो अपना प्रदर्शन सुधारना चाहते हैं। अगर कोई छात्र दोनों चरणों में शामिल होता है, तो दोनों चरणों में से सर्वश्रेष्ठ अंक ही मान्य होंगे। दोनों परीक्षाएं वर्ष के लिए निर्धारित पूर्ण पाठ्यक्रम पर आयोजित की जाएंगी तथा अध्ययन की योजना और परीक्षा की योजना समान रहेगी।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस प्रणाली के तहत कोई अलग से पूरक परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। इसके बजाय, बोर्ड परीक्षा का दूसरा सत्र उन छात्रों के लिए पूरक परीक्षा के रूप में होगा जो अपने अंक सुधारना चाहते हैं। वर्तमान में, छात्रों के पास पूरक परीक्षाओं में अपने अंक सुधारने का अवसर होता है।

भारद्वाज ने कहा कि कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से नौ अप्रैल, 2026 तक आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा, “सामान्य दिशानिर्देश के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रत्येक विषय की परीक्षा के लगभग 10 दिन बाद शुरू होगा तथा 12 दिनों के भीतर पूरा हो जाएगा।

उदाहरण के लिए, यदि कक्षा 12 की भौतिकी की परीक्षा 20 फरवरी, 2026 को निर्धारित है, तो मूल्यांकन तीन मार्च, 2026 को शुरू होने और 15 मार्च, 2026 तक समाप्त होने की संभावना है।” भारत और 26 अन्य देशों से कक्षा 10 और 12 के लगभग 45 लाख छात्रों के 204 विषयों की परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है।

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया