लाइव न्यूज़ :

CBSE Term 2 Exams Date 2022: 26 अप्रैल से कक्षा 10वीं और 12वीं सेकेंड टर्म की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा, जानें डिटेल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 9, 2022 21:13 IST

CBSE Term 2 Exams Date 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) पहले सत्र की परीक्षाओं के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट जल्द ही जारी करेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे पिछले साल सीबीएसई ने महामारी के कारण बोर्ड परीक्षाओं को छोड़ दिया था।कक्षा 10 और 12 की परीक्षा का पहला भाग दिसंबर 2021 में आयोजित किया गया था। 

CBSE Term 2 Exams Date 2022: सीबीएसई 26 अप्रैल से कक्षा 10वीं और 12 वीं के लिए सेकेंड टर्म की बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। बोर्ड अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, ‘‘बोर्ड ने विभिन्न हितधारकों के साथ चर्चा के बाद और देश में कोविड​​-19 की स्थिति को ध्यान में रखते हुए दूसरे सत्र की बोर्ड परीक्षा केवल ऑफलाइन माध्यम से आयोजित करने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ थ्योरी परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट जल्द ही जारी की जाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रश्न पत्रों का तरीका बोर्ड की वेबसाइट पर दिये गए नमूना प्रश्न पत्रों के समान होगा। छात्र पिछले वर्षों की तरह आवंटित परीक्षा केंद्रों से परीक्षा में शामिल होंगे।’’

महामारी के मद्देनजर पिछले साल बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं होने के बाद शैक्षणिक सत्र को दो चरणों में विभाजित किया गया था और एक वैकल्पिक मूल्यांकन योजना का उपयोग करके परिणामों की घोषणा की जानी थी। पिछले साल नवंबर-दिसंबर में पहले सत्र (फर्स्ट टर्म) की परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की गई थी। प्रथम सत्र की परीक्षा का परिणाम अभी घोषित नहीं किया गया है।

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया