CBSE Class 12 Result 2024: सीबीएसई ने 12वीं के नतीजे किए जारी, ऐसे करें चेक
By आकाश चौरसिया | Updated: May 13, 2024 12:02 IST2024-05-13T11:27:38+5:302024-05-13T12:02:06+5:30
CBSE Class 12th Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं, इसके साथ आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी भी दी है।

फोटो क्रेडिट- (एक्स)
CBSE Class 12th Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज यानी की 13 मई, 2024 को कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिये हैं। इसे लेकर जानकारी खुद इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दी। इसके साथ ये भी बताया कि सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.digilocker.gov.in, https://umangresults.digilocker.gov.in/cbsebzmbzajkajkqwoiqjkaloXII.html, cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, cbse.nic.in, digilocker.gov.in, results.gov.in पर जाकर अपनी लॉगइन डिटेल्स को डालकर नतीजे देख सकते हैं। आप अपने नतीजे मोबाइल ऐप- डिजिलॉकर और उमंग पर भी चेक किए जा सकते हैं।
✨CBSE Class XII students, check your results now on #DigiLocker. All the best!
— Ministry of Electronics & IT (@GoI_MeitY) May 13, 2024
Click https://t.co/rlxcerZsN0#DigitalIndia#cbseresults2024@digilocker_indpic.twitter.com/PN2U0rDXeQ
CBSE ने कक्षा 12वीं की परीक्षा 7123 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थी। हालांकि, इस वर्ष 1,63,3730 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड हुए, इनमें से कुल 1621224 स्टूडेंट्स ही उपस्थिति दर्ज करा पाए। साल 2024 में 12वीं की परीक्षा में 1426420 पास हुए और इसके साथ सभी कैंडिडेट होने के पास होने का प्रतिशत 87.98 रहा। वहीं, पिछले साल का कुल पास होने का प्रतिशत 87.33 रहा था। यानी इस बार परिणामों में 0.65 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।