लाइव न्यूज़ :

सीबीएसई दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम 20 जून तक घोषित होंगे

By भाषा | Updated: May 1, 2021 22:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मई सीबीएसई दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम 20 जून तक जारी करेगी, जिसे कोविड-19 महामारी के कारण रद्द कर दिया गया था। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने दी।

बोर्ड ने इससे पहले शनिवार को रद्द परीक्षाओं के लिए अंक निर्धारित करने की नीति घोषित की थी।

भारद्वाज ने कहा, ‘‘स्कूल आठ सदस्यीय परिणाम समितियों का गठन पांच मई तक करेंगे। हर स्कूल के अंक वितरण के प्रावधान के साथ ही संबंधित दस्तावेजों को 10 मई तक अंतिम रूप दिया जाएगा।’’

भारद्वाज ने कहा, ‘‘जो उम्मीदवार वर्ष भर पर्याप्त टेस्ट में उपस्थित नहीं हुए हैं उनके लिए स्कूल 15 मई तक ऑनलाइन या टेलीफोन पर आकलन करेंगे और उन्हें 25 मई तक परिणाम को अंतिम रूप देना होगा।’’

नियंत्रक ने कहा कि सीबीएसई को 11 जून तक अंक सौंपे जाने हैं और 20 जून तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह