लाइव न्यूज़ :

CBSE Class 10 Board Result 2018: इन 4 स्टेप्स से मोबाइल पर देखें सीबीएसई के 10वीं रिजल्ट, आज 4 बजे तक घोषित होंगे नतीजे

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: May 29, 2018 08:50 IST

CBSE 10th Result 2018 Central Board of Secondary Education: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं के रिजल्ट आज शाम चार बजे तक जारी किए जाएंगे। छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 29 मईः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं के रिजल्ट आज शाम चार बजे तक जारी किए जाएंगे। ऐसे में रिजल्ट देखने को लेकर जमकर मारामारी रहेगी। ऐन मौके पर वेबसाइट स्लो होने की परेशानी पहले आती रही है। इस साल 10 वीं की परीक्षा में 16 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए। ऐसे में आपके लिए परेशानी ना हो इसके लिए हम आपको चार बेहद आसान स्टेप बता रहे हैं, जिसके जरिए आप अपने मोबाइल फोन से सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

4 Steps से मोबाइल फोन से CBSE 10th का करें रिजल्ट चेक

स्टेप 1- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.nic.in या results.nic.in पर जाएं।स्टेप 2- Class X Exam Results 2018 के लिंक पर क्लिक करें।स्टेप 3- अपना रोल नंबर लिखकर सब्मिट करें। रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।स्टेप 4- रिजल्ट डाउनलोड कर आप उसका प्रिंटआउट ले सकते है।

सीबीएसई ने 12वीं के नतीजे 26 मई को घोषित कर दिए थे। 12वीं में 83 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। 500 में से 499 अंक प्राप्त कर नोएडा की मेघना श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया टॉप किया।

इस बार 10वीं का मैथ्स का पेपर लीक होने के चलते काफी हंगामा हुए था। सीबीएसई ने मैथ्स का पेपर दोबारा न कराने का फैसला लिया था। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज कहा कि 10 वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे। 

बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ नतीजे 29 मई को शाम चार बजे घोषित किए जाएंगे। ’’ इस साल परीक्षाएं विवादों में घिरी रहीं और कई स्थानों पर प्रश्न - पत्र लीक होने की खबरें आयी थीं। लेकिन मानव संसाधन मंत्रालय ने छात्रों को हितों को देखते हुए पुनर्परीक्षा नहीं कराए जाने का फैसला किया था।

टॅग्स :सीबीएसई.एनआईसी.इनसीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं