लाइव न्यूज़ :

CBSE 10th Result 2018: इंतजार खत्म आज शाम चार बजे जारी होगें 10वीं के परिणाम, यहां करें चेक cbse.nic.in

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 29, 2018 07:20 IST

CBSE 10th Result 2018: इस साल सीबीएसई कक्षा 10वीं (CBSE class 10 Result 2018) की परीक्षाएं ज्यादा चर्चा में रही थी, क्योंकि सीबीएसई बोर्ड के क्लास 10वीं का गणित (Math) का पेपर लीक हुआ था

Open in App

नई दिल्ली, 29 मई:  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education/CBSE) 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज (29 मई 2018) शाम चार बजे  घोषित होंगे।  छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। सीबीएसई (CBSE) की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र अपना परीक्षा परिणाम  (CBSE class 10 Result 2018) cbseresults.nic.in, results.nic.in और  examresults.net आदि वेबसाइट्स पर भी देख सकते हैं। 

सीबीएसई 10वीं (CBSE X Result 2018) के परीक्षा में इस साल (2017-18) में 16.38 लाख छात्र शामिल हुए थे। इसमें  9,67,325 छात्र और  6,71,103 छात्राओं ने एग्जाम दिए थे। सीबीएसई बोर्ड 26 मई को 12वीं (CBSE Board Class 12th Result 2018) के नतीजे घोषित किए थे। जिसमें  500 में 499 अंक प्राप्त कर गाजियाबाद की निवासी मेघना श्रीवास्तव ने टॉप किया है। वहीं 497 अंक प्राप्त कर अनष्का ने दूसरा अंक हासिल किया है। 

इस साल सीबीएसई कक्षा  10वीं की परीक्षाएं ज्यादा चर्चा में रही थी, क्योंकि सीबीएसई बोर्ड के क्लास 10वीं (CBSE class 10 Examination Result 2018) का गणित (Math) का पेपर लीक हुआ था। इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से 4 अप्रैल के बीच में आयोजित कराई गई थी। 

ऐसे चेक करें ( CBSE class 10th Result 2018) रिजल्ट

- सबसे पहले आप सीबीसई की अधिकारिक वेबसाइट  cbse.nic.in पर क्लिक करें।

- साइट ओपेन होते ही आपको (CBSE Class 10 Results 2018) के नोटिफिकेशन पर किल्क करना है। 

- नोटिफिकेशन पर किल्क करते ही आपसे वहां  रोल नंबर या नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर की जानकारियां मांगी जाएगी। 

- जैसे ही आप सारी जानकारियां सबमिट कर देंगे, रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर सामने होगा। जिसके बाद आप रिजल्ट का प्रिंटआउट ले सकते हैं।  

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्ससीबीएसई.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतPariksha Pe Charcha 2026: दोहरा जीवन जीते-जीते हम सभी नहीं क्या पाखंडी बन जाते हैं!

भारतPariksha Pe Charcha 2026: सपने न देखना एक क्राइम और सपने देखने ही चाहिए?, पीएम मोदी ने छात्रों से की बात

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह