लाइव न्यूज़ :

सीबीएसई ने दसवीं, बारहवीं के विषयों की बोर्ड परीक्षा तिथि में बदलाव किया

By भाषा | Updated: March 5, 2021 20:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मार्च केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के लिए शुक्रवार को कुछ विषयों की बोर्ड परीक्षा की नयी तिथियां जारी कीं जिसमें गणित, वाणिज्य और भौतिक विज्ञान शामिल हैं।

नयी परीक्षा तिथि के मुताबिक, दसवीं कक्षा की विज्ञान विषय की परीक्षा को 21 मई के लिए कर दिया गया है। इससे पहले यह 15 मई को आयोजित होने वाली थी। गणित की पीरक्षा 21 मई को होने वाली थी जो अब दो जून को होगी।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कहा कि बारहवीं कक्षा की भौतिकी की परीक्षा 13 मई को होने वाली थी जो अब आठ जून को होगी।

नयी तारीख के मुताबिक, 12वीं कक्षा के विज्ञान एवं वाणिज्य के छात्रों के लिए गणित और प्रायोगिक गणित की परीक्षा पहले एक जून को होने वाली थी जो अब 31 मई को होगी।

बोर्ड ने कला संकाय के लिए भूगोल की परीक्षा दो जून के बजाए तीन जून को आयोजित कराने का फैसला किया है।

दसवीं एवं 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं चार मई से शुरू होंगी और दस जून को समाप्त होंगी।

सामान्य तौर पर व्यावहारिक परीक्षाएं जनवरी में होती थीं और लिखित परीक्षाएं फरवरी में शुरू होती थीं और मार्च में समाप्त होती थीं। बहरहाल, कोविड-19 महामारी के चलते इस सत्र में परीक्षाएं विलंब से आयोजित की जा रही हैं।

कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए पूरे देश में पिछले वर्ष मार्च से स्कूल बंद कर दिए गए थे। कुछ राज्यों ने 15 अक्टूबर से आंशिक रूप से स्कूलों को खोला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले