लाइव न्यूज़ :

सीबीएसई: दिल्ली क्षेत्र में जवाहर नवोदय विद्यालयों और केंद्रीय विद्यालयों का प्रदर्शन सबसे बढ़िया

By भाषा | Updated: July 31, 2021 01:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया। दिल्ली क्षेत्र में इस साल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.83 प्रतिशत है।

लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.95 फीसदी जबकि लड़कों का 99.72 फीसदी है। सीबीएसई के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली पूर्व क्षेत्र में इस साल पिछले साल की तुलना में उत्तीर्ण प्रतिशत में सुधार देखने को मिला। पिछले साल यह आंकड़ा 92.78 फीसदी था, जो कि बढ़कर 99.4 फ़ीसदी हो गया। वहीं दिल्ली पश्चिम क्षेत्र में भी उत्तीर्ण प्रतिशत पिछले साल 89.80 फ़ीसदी था, जो कि बढ़कर 99.40 हो गया।

राष्ट्रीय राजधानी में सबसे अच्छा प्रदर्शन जवाहर नवोदय विद्यालयों (जेएनवी) और केंद्रीय विद्यालयों (केवी) का रहा, दोनों ही क्षेत्रों में उत्तीर्ण प्रतिशत 100 फीसदी दर्ज किया गया। दोनों ही क्षेत्रों में निजी विद्यालयों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा।

वहीं, इस साल दिल्ली सरकार के कुल 875 स्कूलों ने 100 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले स्कूलों की संख्या पिछले साल के 396 के आंकड़े से दोगुना से भी ज्यादा है। आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के सरकारी स्कूलों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.96 प्रतिशत रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा