लाइव न्यूज़ :

सीबीएसई के 12वीं के नतीजे घोषित, लड़कों से बेहतर लड़कियों का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: July 30, 2021 17:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित किए। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है और लड़कों की तुलना में उनके परिणाम 0.54 प्रतिशत अंतर से बेहतर रहे जबकि करीब 70,000 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “लड़कियों ने 0.54 प्रतिशत के अंतर से लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस साल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.37 प्रतिशत है। किसी प्रावीण्य सूची की घोषणा नहीं की जा रही है।”

अधिकारी ने बताया, “ करीब 65,000 विद्यार्थियों के 12वीं कक्षा के परिणाम अब भी तैयार किए जा रहे हैं, इनकी घोषणा पांच अगस्त तक की जाएगी।’’

कुल 70,004 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक और 1,50,152 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक हंक हासिल किए। इसके अलावा 6149 विद्यार्थी पूरक श्रेणी में हैं।

बोर्ड की परीक्षाएं कोविड-19 की दूसरी आक्रामक लहर के मद्देनजर इस साल रद्द कर दी गई थी और परिणाम बोर्ड द्वारा वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर घोषित किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?