लाइव न्यूज़ :

CBSE 12th Practical Exam 2021 Date: सीबीएसई ने 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें जारी की, जानें इस बारे में सबकुछ

By विनीत कुमार | Updated: November 22, 2020 13:44 IST

सीबीएसई ने 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए तारीखों की घोषणा की है। साथ ही कुछ नए एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) को लेकर भी सूचना जारी की है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीएसई ने सत्र 2020-21 के लिए कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए संभावित तारीखें जारी कीसीबीएसई ने परीक्षा को लेकर एक एसओपी भी जारी की है, इसके तहत स्कूलों को कुछ खास निर्देश दिए गए हैं

CBSE 12th Practical Exam 2021 Date sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सत्र 2020-21 के लिए कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए संभावित तारीखें जारी कर दी हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी से 8 फरवरी के बीच आयोजित कराई जाएगी। 

छात्र प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। हालांकि, CBSE ने साफ किया कहा है घोषित तिथि संभावित है। बोर्ड के अनुसार सही तिथि की जानकारी बाद में दी जाएगी। 

बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि के साथ ही परीक्षा को लेकर एक एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) भी जारी कर दी है। बोर्ड के अनुसार परीक्षा के लिए स्कूलों को अलग-अलग तारीखें भेजी जाएंगी। बोर्ड साथ ही एक पर्यवेक्षक भी नियुक्त करेगा जो प्रैक्टिकल परीक्षा और प्रोजेक्ट मूल्यांकन का निरीक्षण करेगा। 

इससे पहले शुक्रवार को बोर्ड के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने साफ किया था कि बोर्ड की परीक्षा जरूर होगी और जल्द ही इसे लेकर तारीखों की घोषणा भी कर दी जाएगी।

बोर्ड ने बताया है कि सभी स्कूलों को विशेष ऐप लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिस पर मार्क्स अपलोड करने होंगे। साथ ही प्रैक्टिकल परीक्षा के समय की स्टूडेंट्स के हर बैच की ग्रुप फोटो भी स्कूल को अपलोड करनी होगी। ग्रुप फोटो में प्रैक्टिकल देने वाले बैच के सभी छात्र-छात्राएं, एक्सटर्नल एग्जामिनर, इंटर्नल एग्जामिनर और ऑब्जर्वर शामिल होंगे। ये भी निर्देश दिए गए हैं कि फोटो में सभी के चेहरे स्पष्ट दिखने चाहिए।

परीक्षा के समय को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने ये तो स्पष्ट किया है कि 2021 में बोर्ड की परीक्षा होगी लेकिन परीक्षा के प्रारूप और समय को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। आम तौर पर सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा फरवरी-मार्च में आयोजित कराई जाती है।

त्रिपाठी ने नई शिक्षा नीति पर आयोजित एक वेबिनार में कहा था कि इस साल मार्च-अप्रैल के दौरान सभी घबराये हुए थे कि आगे कैसे बढ़ा जाए लेकिन इसके बावजूद विद्यालयों और शिक्षकों ने शानदार काम किया और नई प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के उद्देश्य से खुद में बदलाव किया और खुद को प्रशिक्षित किया।

टॅग्स :सीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया