लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: CBSE 12वीं का अकाउंट पेपर हुआ लीक, केजरीवाल सरकार ने जांच के दिए आदेश

By भारती द्विवेदी | Updated: March 15, 2018 13:26 IST

CBSE Paper Leaked: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सीबीएसई पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

Open in App

नई दिल्ली, 15 मार्च: देशभर में सीबीएसई बारहवीं के परीक्षा शुरू हो चुके हैं। खबरों के मुताबिक दिल्ली में 12वीं की परीक्षा का अकाउंट पेपर लीक हो चुका है। अकाउंट्स का ये पेपर व्हाट्सऐप ग्रुप पर वायरल हुआ है। पेपर लीक की इस खबर पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है हमें 12 वीं की परीक्षा में अकाउंट पेपर लीक को लेकर शिकायतें मिल रही हैं। हमने डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन के अधिकारियों से कहा है कि इस मामले की जांच करें और सीबीएसई के खिलाफ कंप्लेन दर्ज करें। इस मामले की तुरंत जांच होनी चाहिए ताकि जिन बच्चों ने मेहनत की है उनका सीबीएसई के कारण कोई नुकसान ना हो

हालांकि सीबीएसई ने पेपर लीक बात से इनकार किया है। न्यूज एजेंसी के अनुसार सीबीएसई ने अपनी सफाई में कहा है- परीक्षा के दौरान लोकल स्तर पर कुछ शरारती तत्वों ने परीक्षा में बाधा डालने के लिए व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया के जरिए ये खबर फैलाई है। सीबीएसई ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने का फैसला किया है। 

पेपर लीक होने के साथ ही ट्विटर पर हैशटैग सीबीएसी ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि ये अकाउंट का पेपर 14 मार्च की शाम को ही लीक हो गया था। सीबीएसई की परीक्षा 5 मार्च से चल रही हैं। 12वीं की परीक्षा 5 मार्च से लेकर 12 अप्रैल तक होनी है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार अकाउंट्स के सेट-2 का पेपर व्हाट्सऐप पर वायरल हुआ था। खबर आने के बाद सीबीएसई ने वायरल प्रश्न पत्र को अपने सेट-2 से मैच करवाया तो सवाल समान मिले थे।

टॅग्स :सीबीएसईदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNavratri Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा पहरा, 19 से 27 मार्च तक दिल्ली में लागू रहेंगे ये रूट बदलाव

भारतDelhi Traffic Alert: दिल्ली में आज किसान पंचायत आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रूट डायवर्जन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया