लाइव न्यूज़ :

सीबीएसई 10वीं : कंपार्टमेंट वाले छात्रों की संख्या में इस साल 88 फीसदी कमी आयी

By भाषा | Updated: August 3, 2021 21:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल के मुकाबले इस साल 10वीं में कंपार्टमेंट झेलने वाले छात्रों की संख्या में 88 फीसदी की कमी आयी है।

सीबीएसई द्वारा मंगलवार को घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के अनुसार, कुल 17,636 छात्रों को कंपार्टमेंट दिया गया है।

गौरतलब है कि 2020 में 1.5 लाख से ज्यादा जबकि 2019 में 1.38 लाख छात्रों को कंमार्टमेंट दिया गया था।

बोर्ड में इस साल सबसे ज्यादा 99.04 प्रतिशत छात्र उतीर्ण हुए हैं और पिछले कई साल की भांति इस साल भी लड़कियां (0.35 प्रतिशत से) लड़कों से आगे रहीं।

पिछले साल के 91.46 प्रतिशत के मुकाबले इस साल परीक्षा पास करने वाले छात्रों की संख्या में सात प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल लड़कियों और लड़कों के उतीर्ण होने के प्रतिशत में 3.7 प्रतिशत का अंतर था।

लड़कियों में जहां 99.24 प्रतिशत परीक्षा में पास हुई हैं वहीं लड़कों में 98.89 प्रतिशत और ट्रांसजेंडर में 100 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण बोर्ड परीक्षाएं रद्द होने के बाद सीबीएसई ने वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया है।

इस नीति के तहत, हमेशा की तरह प्रत्येक विषय में 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन पर आधारित थे जबकि बाकि 80 अंक पूरे साल विभिन्न परीक्षाओं में छात्र के प्रदर्शन के आधार पर तय हुए।

इस साल 10वीं की परीक्षा के लिए 21.13 लाख से ज्यादा छात्र पंजीकृत थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल