लाइव न्यूज़ :

सीबीएसई की 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित, 99.04 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण

By भाषा | Updated: August 3, 2021 13:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं कक्षा के परिणाम की घोषणा मंगलवार को कर दी गई और 99.04 प्रतिशत छात्र इसमें उत्तीर्ण हुए हैं। लड़कियों ने लड़कों को 0.35 प्रतिशत से पीछे छोड़ा है।

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के अनुसार, परीक्षा में 57,824 छात्रों के 95 प्रतिशत से अधिक अंक, 2,00,962 छात्रों ने 90 से 95 प्रतिशत के बीच अंक हासिल किए। त्रिवेंद्रम क्षेत्र ने सर्वाधिक 99.99 प्रतिशत, बेंगलुरु में 99.96 प्रतिशत और चेन्नई 99.94 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने का, ‘‘16,639 छात्रों के परिणाम अब भी तैयार किए जा रहे हैं। इस साल ‘मेरिट लिस्ट’ की घोषणा नहीं की जाएगी।’’

कुल 17,636 छात्रों की ‘कम्पार्टमेंट’ आई है। दिव्यांग एवं मानसिक रूप से अक्षम 53 छात्रों ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं और 224 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। विदेशों में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों में 99.92 फीसदी छात्र 10वीं में उत्तीर्ण रहे।

केन्द्रीय विद्यालय और तिब्बती स्कूल प्रशासन के तहत आने वाले केन्द्रीय विद्यालयों ने पिछले साल क्रमश: 99.23 प्रतिशत और 93.67 प्रतिशत के मुकाबले इस साल 100 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए।

जवाहर नवोदय विद्यालयों में इस साल 99.99 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में क्रमशः 96.03 और 95.88 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। निजी स्कूलों के पास प्रतिशत में पिछले साल की तुलना में छह प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

भारद्वाज ने कहा, ‘‘ कंपार्टमेंट के लिए परीक्षा 16 अगस्त से 15 सितम्बर के बीच आयोजित की जाएगी। तारीखों की घोषणा कुछ समय में की जाएगी।’’

कोविड-19 की दूसरी लहर के कहर के कारण बोर्ड की परीक्षाएं इस साल रद्द कर दी गईं थी। परिणाम एक वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर घोषित किए जांएगे।

नीति के अनुसार, प्रत्येक विषय के लिए 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर, जबकि 80 अंकों की गणना पूरे वर्ष विभिन्न परीक्षाओं में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा