लाइव न्यूज़ :

CBI Vs Mamata: शिलांग पहुंचे कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार, CBI आज करेगी पूछताछ

By भाषा | Updated: February 9, 2019 11:52 IST

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कोलकाता के पुलिस आयुक्त को सीबीआई के सामने पेश होने और सारदा चिटफंड घोटाले से जुड़े मामलों की जांच में उसके साथ ‘विश्सनीय रूप से’ सहयोग करने का निर्देश दिया था।

Open in App

कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार शारदा चिटफंड घोटाले में सबूतों को नष्ट करने में अपनी कथित भूमिका को लेकर सीबीआई पूछताछ का सामना करने शुक्रवार को मेघालय की राजधानी शिलांग पहुंचे।

एक अधिकारी ने यहां बताया कि कुमार से यहां सीबीआई कार्यालय में और एक अज्ञात स्थान पर सीबीआई दल पूछताछ करेगा। कुमार के साथ कोलकाता पुलिस के तीन अन्य आईपीएस अधिकारी भी आये हैं।

गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,‘‘कुमार को शहर के एक बहुत बड़े होटल में ठहराया गया है। राज्य पुलिस उन्हें सुरक्षा प्रदान कर रही है।’’ 

सीबीआई अधिकारियों का एक समूह उनसे पूछताछ करने के लिए दिल्ली से आ रहा है और उसके शुक्रवार रात में पहुंचने का कार्यक्रम है।

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कोलकाता के पुलिस आयुक्त को सीबीआई के सामने पेश होने और सारदा चिटफंड घोटाले से जुड़े मामलों की जांच में उसके साथ ‘विश्सनीय रूप से’ सहयोग करने का निर्देश दिया था। हालांकि शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया था कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

सीबीआई ने उच्चतम न्यायालय में आरोप लगाया था कि सारदा चिटफंड घोटाले की एसआईटी जांच के अगुवा रहे कुमार ने इलेक्ट्रोनिक सबूत के साथ छेड़छाड़ की और उन्होंने सीबीआई को जो दस्तावेज सौंपे, उनमें से कुछ में ‘छेड़छाड़’ की गयी थी।

शीर्ष अदालत ने ‘सभी अनावश्यक विवादों से बचने के लिए’ कुमार को तटस्थ स्थान शिलांग में सीबीआई के सामने पेश होने का निर्देश दिया।

सीबीआई अधिकारी रविवार को कुमार से पूछताछ के लिए उनके घर पर गयी थी लेकिन कोलकाता पुलिस ने उनके प्रयास का विरोध किया। उसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘संविधान बचाने के लिए’ तीन दिन तक धरना दिया।

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?