लाइव न्यूज़ :

सीबीआई मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह, निलंबित पुलिसकर्मी वाजे से पूछताछ करेगी

By भाषा | Updated: April 7, 2021 23:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल सीबीआई महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के कथित भ्रष्टाचार के मामले की प्रारंभिक जांच के संबंध में मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह और निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे से पूछताछ करेगी।

अधिकारियों ने बताया कि बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर जांच एजेंसी ने देशमुख के खिलाफ रिश्वत के आरोपों की प्रारंभिक जांच शुरू की।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों की एक टीम मामले में जांच के लिए मुंबई गयी है।

उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास एक एसयूवी से विस्फोटक सामग्री की बरामदगी और बाद में गाड़ी के मालिक मनसुख हिरन की मौत के मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने वाजे को 25 मार्च को गिरफ्तार किया था।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने वाजे से पूछताछ के लिए आवश्यक अनुमति हासिल कर ली है और देशमुख के खिलाफ आरोपों के संबंध में विस्तार से पता लगाने के लिए टीम सिंह से भी संपर्क करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?