लाइव न्यूज़ :

आई-कोर पॉंजी घोटाले के मामले में चटर्जी से पूछताछ के लिए पहुंचा सीबीआई दल

By भाषा | Updated: September 13, 2021 15:58 IST

Open in App

कोलकाता, 13 सितंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का तीन सदस्यीय दल आई-कोर पॉंजी घोटाले की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए सोमवार को पश्चिम बंगाल के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी के कोलकाता स्थित कार्यालय पहुंचा।

सीबीआई के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने चटर्जी से 13 सितंबर को अपने अधिकारियों के समक्ष पेश होने को कहा था। हालांकि चटर्जी ने अनुरोध किया था कि वह कुछ कारणों से व्यस्त हैं, इसलिए उनके कार्यालय में पूछताछ की जा सकती है।

तृणमूल कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के महासचिव चटर्जी को अब बंद हो चुकी आई-कोर के कुछ कार्यक्रमों में कथित रूप से देखा गया था। कंपनी पर लोगों को निवेश के बदले में अच्छी खासी रकम देने का वादा करके उन्हें ठगने का आरोप है।

सारदा और रोज वैली चिटफंड कंपनियों की तरह ही आई-कोर ने जनता से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पैसा उगाहा।

सीबीआई ने उच्चतम न्यायालय के आदेश पर नौ मई, 2014 को सारदा और अन्य पॉंजी घोटालों के मामले में जांच संभाली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू