लाइव न्यूज़ :

CBI टीम 17 सितम्बर से कोलकाता में, अभी भी लापता पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार, टीम दिल्ली लौटी

By भाषा | Updated: September 27, 2019 17:48 IST

करोड़ों रुपये के सारदा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में दिये गये समन की अनदेखी कर रहे कुमार की तलाश में विशेष टीम पिछले एक सप्ताह में शहर के कई स्थानों पर गई लेकिन वह कुमार का पता नहीं लगा पाई। टीम 17 सितम्बर से पश्चिम बंगाल की राजधानी में थी।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘कुछ दिन पहले यहां आई टीम कल यहां से लौट गई है।’’सारदा समूह की कंपनियों ने लाखों लोगों के साथ कथित तौर पर 2500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी।

कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार का पता लगाने के लिए कोलकाता भेजी गई केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की 10 सदस्यीय एक टीम नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय लौट आई है।

एजेंसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। करोड़ों रुपये के सारदा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में दिये गये समन की अनदेखी कर रहे कुमार की तलाश में विशेष टीम पिछले एक सप्ताह में शहर के कई स्थानों पर गई लेकिन वह कुमार का पता नहीं लगा पाई। टीम 17 सितम्बर से पश्चिम बंगाल की राजधानी में थी।

सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘कुछ दिन पहले यहां आई टीम कल यहां से लौट गई है।’’ कुमार ने पिछले सप्ताह कलकत्ता उच्च न्यायालय का रूख किया था जो इस समय उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहा है।

सारदा समूह की कंपनियों ने लाखों लोगों के साथ कथित तौर पर 2500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। सारदा चिटफंड मामले में महत्वपूर्ण सबूत के साथ छेड़छाड़ के आरोपी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने पिछले दो सप्ताह में अग्रिम जमानत पाने के लिए कई अदालतों का रुख किया लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। 

टॅग्स :सीबीआईपश्चिम बंगालकोलकाताममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल