लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने कमलेश प्रजापत मुठभेड़ मामले की जांच अपने हाथ में ली

By भाषा | Updated: July 7, 2021 20:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बाड़मेर में हुई कमलेश प्रजापत मुठभेड़ की जांच का जिम्मा संभाल लिया है। राजस्थान पुलिस को कई मामलों में प्रजापत की तलाश थी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राज्य सरकार ने प्रजापत के समुदाय के सदस्यों और कांग्रेस व भाजपा के नेताओं की मांग के बाद सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। उनका आरोप है कि मुठभेड़ "फर्जी" थी।

अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद सीबीआई की टीम बाड़मेर में मुठभेड़ स्थल पर पहुंच गई है। बाड़मेर में पचपदरा सीट से कांग्रेस विधायक मदन प्रजापत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की थी, जहां उन्होंने मुठभेड़ की सीबीआई जांच की मांग की थी।

कुख्यात तस्कर बाड़मेर निवासी प्रजापत हिट एंड रन और कई अन्य आपराधिक मामलों में वांछित था। 22 अप्रैल को मुठभेड़ के बाद बाड़मेर पुलिस ने दावा किया था कि जब एक टीम उसे पकड़ने गई थी तो प्रजापत ने एक पुलिसकर्मी को मारने का प्रयास किया था और पुलिस ने आत्मरक्षा में उसपर गोली चलाई थी।

सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने एक बयान में बताया, “आरोप था कि पुलिस ने पाली (राजस्थान) थाने के एसएचओ की हत्या के प्रयास के एक मामले में बाड़मेर स्थित कमलेश प्रजापत के आवास पर छापेमारी की थी।”

उन्होंने बताया, “यह भी आरोप लगाया गया था कि जब पुलिस दल कमलेश प्रजापत का आवास से बाहर आने का इंतजार कर रहा था, उसने कथित तौर पर अपने वाहन से पीछे का दरवाजा तोड़कर भागने की कोशिश की और कहा जाता है कि उसने पुलिस दल को कुचलने की कोशिश की।”

उन्होंने कहा कि यह भी आरोप है कि घटना के दौरान पुलिस ने प्रजापत पर गोलियां चलाईं। जोशी ने कहा कि कमलेश प्रजापत के वाहन की चपेट में आने से एक कांस्टेबल कथित रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि गोली लगने से घायल प्रजापत और कांस्टेबल दोनों को पुलिस अस्पताल ले गई जहां घायल प्रजापत की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू