लाइव न्यूज़ :

अमेठी में स्कूल के छात्र की मौत की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में ली

By भाषा | Updated: July 26, 2021 23:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई सीबीआई ने उत्तर प्रदेश के अमेठी में नवोदय विद्यालय के 11वीं कक्षा के एक छात्र की तीन साल पहले हुई रहस्यमय हालात में मौत की जांच सोमवार को अपने हाथ में ले ली। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

छात्र अभय प्रताप सिंह का शव रेल की पटरी के पास मिला था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने 14 जनवरी, 2018 को सिंह के पिता अजय कुमार सिंह की शिकायत पर अमेठी पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी को फिर से दर्ज किया है। छात्र अमेठी के गौरीगंज स्थित नवोदय विद्यालय के छात्रावास में रहता था।

अजय कुमार सिंह ने आरोप लगाया था कि कुछ अज्ञात लोग स्कूल अधिकारियों की मिलीभगत से उनके बेटे को स्कूल से ले गए थे और उसकी हत्या कर दी थी। अजय कुमार सिंह ने कहा था कि उन लोगों ने उसके शव को रेल पटरी के पास फेंक दिया। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि अपने कृत्य को छुपाने के लिए कथित हत्यारों ने स्कूल के प्रवेश रजिस्टर से प्रविष्टि हटा दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे