लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने बंगाल में चुनाव बाद हिंसा से जुड़े दो और मामलों की जांच अपने हाथ में ली

By भाषा | Updated: September 17, 2021 23:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े दो और मामलों की जांच अपने हाथ में ले ली है। एक नाबालिग लड़की से कथित बलात्कार और दूसरा हत्या का मामला है। सीबीआई के पास अब इससे जुड़े मामलों की संख्या 37 हो गई है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि कथित बलात्कार का मामला मालदा जिले के मानिकचक थाने में पांच जून को दर्ज किया गया था।

एजेंसी ने मामले का अधिक विवरण साझा करने से इनकार कर दिया क्योंकि यह एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न से संबंधित है।

दूसरा मामला विधानसभा के नतीजे घोषित होने के करीब दो महीने बाद दो जुलाई को सामने आया था।

दक्षिण 24 परगना के नोडाखली थाना में दर्ज मामले में आरोप लगाया गया है कि 19 आरोपियों ने स्वरूप हलदर को बुरी तरह पीटा और उनका सिर कुचल दिया।

स्वरूप के भाई की शिकायत के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया कि उसकी पत्नी चंदना ने जब उन्हें बचाने की कोशिश की, तो उसे भी पीटा गया।

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने एक बयान में कहा कि जब चंदना ने अपने पति को बचाने की कोशिश की तो उनके सिर पर बांस और ईंट से वार किए गए।

बयान में कहा गया कि मुचिसा अस्पताल के डॉक्टर ने उसे कोलकाता रेफर कर दिया लेकिन चंदना की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि उसका पति अभी भी पीजी अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत बहुत गंभीर बनी हुई है।

एजेंसी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच अपने हाथ में ली है।

उच्च न्यायालय का यह निर्देश दो मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद एनएचआरसी की समिति द्वारा राज्य में हिंसा पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग