लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने फर्जी नियुक्ति पत्र मामले की जांच संभाली

By भाषा | Updated: March 1, 2021 17:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च सीबीआई ने आईटीबीपी भर्ती घोटाले की जांच अपने हाथ में ले ली है, जिसमें देश भर के 24 असफल उम्मीदवारों को बल में शामिल होने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र दिये गए थे। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने कहा कि ये उम्मीदवार 2014-15 और 2016 में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की कान्स्टेबल पद के लिए हुई परीक्षा में बैठे थे, लेकिन वे चयन प्रक्रिया में सफल नहीं हो सके थे।

हालांकि, वे ड्यूटी में शामिल होने के लिए फर्जी भर्ती पत्रों के साथ बल के कार्यालय पहुंच गए थे, जिससे आईटीबीपी के अधिकारियों को आश्चर्य हुआ था।

उन्होंने कहा कि ये अभ्यर्थी पूरे देश से थे और ‘‘परीक्षा में असफल होने के बावजूद ‘‘भर्ती पत्र’’ लिये हुए थे।

उन्होंने कहा कि आईटीबीपी के अधिकारियों ने उनके पत्रों पर एक मोबाइल नंबर देखा जिस पर संपर्क करने के निर्देश दिए गए थे।

अधिकारियों ने कहा कि उम्मीदवारों को ड्यूटी में शामिल होने से पहले कुछ पैसे बैंक खातों में ‘‘प्रशिक्षण शुल्क’’ के रूप में जमा करने के लिए कहा गया था।

उन्होंने कहा कि इन उम्मीदवारों में से कुछ को पत्र द्वारा लालच दिया गया था और उन्होंने उन खातों में पैसे जमा करा दिये थे।

उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट था कि असम, पंजाब, अंडमान, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, केरल, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के उम्मीदवारों को फर्जी भर्ती पत्र जारी किए गए थे। जबकि वास्तविक अभ्यर्थियों को नियत प्रक्रिया और भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद हरी झंडी दी गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए