लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने उत्तर प्रदेश के बाइक बोट घोटाले की जांच अपने हाथ में ली

By भाषा | Updated: November 1, 2021 23:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर सीबीआई ने उत्तर प्रदेश में 15,000 करोड़ रुपये के ‘बाइट बोट’ घोटाले की जांच अपने हाथ में ली है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इस घोटाले के तहत बाइक टैक्सी मुहैया कराने के नाम पर करीब दो लाख निवेशकों में प्रत्येक से 62,100 रुपये की ठगी की गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिकी में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश सरकार के उस पत्र पर संज्ञान लिया है जिसमें केंद्रीय एजेंसी से दिसंबर 2019 में नोएडा पुलिस द्वारा दादरी में दर्ज 11 प्राथमिकी की जांच करने को कहा गया है।

यह पत्र कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने इस साल सितंबर महीने में सीबीआई को भेजा था।

अधिकारी ने उपरोक्त तथ्य का हवाला देते हुए कहा कि एजेंसी ने बाइक बोट के मुख्य प्रबंध निदेशक (सीएमडी) संजय भाटी और कंपनी के छह अन्य कार्यकारियों व आठ अन्य सहित 15 लोगों को आरोपी बनाया है जिन पर करीब दो लाख निवेशकों से बाइक बोट टैक्सी देने और निश्चित आय का भरोसा देकर प्रत्येक से 62,100 रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

कंपनी ने अगस्त 2017 में लुभाने वाली योजना पेश की थी जिसे बाइक बोट के नाम से जानते हैं।

प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि देश भर के निवेशकों ने निवेश किया जिनके साथ कंपनी और भाटी ने धोखाधड़ी की।

प्राथमिकी में कहा गया, ‘‘...पहले से रची गई साजिश के तहत संजय भाटी और उसके सहयोगियों ने निवेशकों से धोखाधड़ी की और पूरे देश से कम से कम 15 हजार करोड़ रूपये बाइक बोट के कारोबार के नाम पर एकत्र किए और उस राशि का गबन किया।’’

सीबीआई ने हालांकि, यह नहीं बताया है कि वह 15 हजार करोड़ रूपये के आंकड़े तक कैसे पहुंची।

अधिकारियों ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर के तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिन्हें आम तौर पर नोएडा एसपी (अपराध) के तौर पर जाना जाता है, की भूमिका भी जांच के दायरे में है, क्योंकि आरोप है कि उन्होंने कंपनी के खिलाफ शिकायतों को नजरअंदाज किया।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया, ‘‘कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की जानकारी नोएडा जिला प्राधिकरण और पुलिस प्राधिकारियों को भी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई बल्कि एसएसपी और एसपी (अपराध) द्वारा शिकायतकर्ताओं पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया।’’

नोएडा पुलिस के मुताबिक कंपनी के पास करीब सात हजार बाइक थी जिनमें से केवल दो हजार पंजीकृत थी। करीब 2.25 लाख लोगों में से प्रत्येक ने 62,100 रुपये का निवेश पोंजी योजना में किया था जो कुल 1300 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू