लाइव न्यूज़ :

कोयला घोटाला मामले में सीबीआई ने दो अधिकारियों को समन किया

By भाषा | Updated: March 19, 2021 19:08 IST

Open in App

कोलकाता, 19 मार्च करोड़ों रुपये के कोयला घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने मामले में पश्चिमी वर्द्धमान और बांकुड़ा जिले में तैनात रहे दो लोकसेवकों को समन किया है।

सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सीबीआई ने आसनसोल के पूर्व पुलिस आयुक्त एलएन मीणा और बांकुड़ा जिले के पूर्व जिलाधिकारी एस अरुण प्रसाद को मामले में समन भेजा है।

उन्होंने बताया कि दोनों अधिकारियों को अगले हफ्ते जांच एजेंसी के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है।

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने कारोबारी अमित अग्रवाल को भी समन भेजा है जिन्हें घोटाले के सूत्रधार अनुप माझाी उर्फ लाला का करीबी माना जाता है।

सूत्रों ने बताया कि अग्रवाल को पूछताछ के लिए अगले हफ्ते सीबीआई के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को सीबीआई ने अग्रवाल के कुल्टी एवं दुर्गापुर स्थित परिसरों पर छापेमारी की कार्रवाई की थी और कोलकाता स्थित उनके मुख्यालय की तलाशी ली थी।

सीबीआई फरार चल रहे माझी की तलाश कर रही है और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।

एजेंसी ने कोलकाता स्थित माझी के कई परिसरों एवं कोयला खदान के क्षेत्र आसनसोल एवं रानीगंज के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की है।

सीबीआई ईस्टर्न कोलफिल्ड के बंद पड़े खदानों से कोयले के अवैध खनन और हजारों करोड़ों रुपये के राजस्व को नुकसान पहुंचाने के मामले की जांच कर रही है।

एजेंसी का मानना है कि इस अपराध में पैसे का लेनदेन हवाला के रास्ते से हो रहा था जिसकी जांच अब प्रवर्तनत निदेशालय भी कर रहा है।

सीबीआई ने इस मामले में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा और उनकी रिश्तेदार मेनका गंभीर से भी पूछाताछ की है।

बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भांजे है। इस मामले में गंभीर के पति और ससुर से भी पूछताछ की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल