लाइव न्यूज़ :

मवेशी तस्करी मामले में सीबीआई ने बिनय मिश्रा के माता-पिता को तलब किया

By भाषा | Updated: July 24, 2021 15:08 IST

Open in App

कोलकाता, 24 जुलाई पश्चिम बंगाल में मवेशी तस्करी के रैकेट में कथित रूप से शामिल व्यवसायी बिनय मिश्रा के माता-पिता को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले की जांच के लिये तलब किया है। एजेंसी के एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी । मिश्रा के बारे में माना जाता है कि वह प्रदेश में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के करीब हैं ।

अधिकारी ने बताया कि मिश्रा के माता-पिता को निजाम पैलेस स्थित केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय में बुधवार को उपस्थित होने के लिये कहा गया है।

मवेशी घोटाले में कथित संलिप्तता के लिये वांछित मिश्रा लुक आउट सर्कुलर एवं गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद जांच एजेंसी के समक्ष उपस्थित होने से बचते रहे हैं ।

केंद्रीय एजेंसी की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा मिश्रा के आवासीय परिसरों एवं कार्यालयों में कई बार छापेमारी कर चुकी है।

मिश्रा के भाई बिकास मिश्रा को एक अन्य केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 16 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार किया था । ईडी इस मामले में धन शोधन के पहलू की जांच कर रही है ।

सीबीआई मामले की अपनी जांच के सिलसिले में भी बिकास से पूछताछ कर चुकी है ।

पिछले साल नवंबर में सीबीआई ने इनामुल हक नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। हक भारत बांग्लादेश सीमा पर चलाये जा रहे मवेशी तस्करी रैकेट का कथित तौर पर सरगना है ।

यह आरोप है कि पशु तस्कर अपने अवैध कारोबार को जारी रखने के लिये सीमा सुरक्षा बल एवं सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों को रिश्वत देते थे।

इस मामले में कथित रूप से शामिल रहने के लिये सीबीआई ने 36 बीएसएफ बटालियन के एक पूर्व कमांडेंट को भी पकड़ा था ।

जांच एजेंसी ने इस साल आठ फरवरी को हक और सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी के खिलाफ मामले में आरोप पत्र दायर किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे