लाइव न्यूज़ :

पशु तस्करी मामले में सीबीआई ने तृणमूल नेता अनुव्रत मंडल को तलब किया

By भाषा | Updated: April 26, 2021 17:03 IST

Open in App

कोलकाता, 26 अप्रैल सीबीआई की भ्रष्टाचार-रोधी शाखा ने सीमा पार पशु तस्करी से संबंधित मामलों की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिये तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुव्रत मंडल को सोमवार को समन भेजा है।

सूत्रों ने कहा कि केन्द्रीय एजेंसी ने वीरभूम जिले के टीएमसी अध्यक्ष मंडल को मंगलवार को यहां निजाम पैलेस कार्यालय में अधिकारियों को समक्ष पेश होने के लिये कहा है।

पिछले कुछ समय से पशुओं के अवैध व्यापार के मामलों की जांच कर रहे केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कहा है कि विभिन्न हिस्सों से मवेशियों को लाकर भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिये उनकी तस्करी की जाती है।

सीबीआई ने अपने पहले आरोप पत्र में बीएसएफ के कमांडेंट सतीश कुमार और कारोबारी इनामुल हक समेत कम से कम सात आरोपियों को नामजद किया था।

मामले में कथित संलिप्ता के लिये कुमार और हक दोनों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एजेंसी ने तृणमूल नेता विनय मिश्रा की संपत्तियों पर भी छापेमारी की है, जिन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का करीबी बताया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल