लाइव न्यूज़ :

सीबीआई के विशेष निदेशक प्रवीण सिन्हा इंटरपोल की शीर्ष समिति के लिए निर्वाचित

By भाषा | Updated: November 25, 2021 18:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष निदेशक प्रवीण सिन्हा, बृहस्पतिवार को इंटरपोल की कार्यकारी समिति में एशिया के प्रतिनिधि चुने गये। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि इस चुनाव में भारतीय उम्मीदवार को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा लेकिन पूरी दुनिया में ‘‘बेहद समन्वित’’ प्रचार अभियान के चलते वह इसमें विजयी हुए।

इस्तांबुल में चल रहे 89वें इंटरपोल (अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन) की आम सभा के दौरान शीर्ष समिति के विभिन्न पदों के लिए चुनाव हुआ।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘यह एक कठिन चुनाव था जिसमें भारत का मुकाबला चीन, सिंगापुर, कोरिया गणराज्य और जॉर्डन के चार अन्य उम्मीदवारों से था।’’

इंटरपोल लगभग 190 देशों के पुलिस बलों को एकसाथ लाता है और यह अंतरराष्ट्रीय अपराधों एवं आतंकवाद के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण निकाय के रूप में उभरा है।

सूत्रों ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर द्विपक्षीय सम्पर्कों से मित्र देशों से महत्वपूर्ण समर्थन मांगा गया और भारतीय दूतावास एवं उच्चायोग भी संबंधित देशों से सम्पर्क करते रहे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में राजदूतों और उच्चायुक्तों से भी इसी तरह का संपर्क किया गया।

सूत्र ने कहा, ‘‘आज की जीत दुनिया भर में एक गहन और अच्छी तरह से समन्वित चुनाव अभियान का परिणाम है।’’

सूत्रों ने कहा कि तुर्की में भारतीय राजदूत पिछले कुछ दिनों से इस्तांबुल में थे और उन्होंने भारतीय उम्मीदवार के लिए समर्थन हासिल करने के प्रयासों के तहत प्रतिनिधिमंडलों के साथ जमीनी स्तर पर द्विपक्षीय बैठकें कीं।

उन्होंने कहा कि भारत इंटरपोल के लक्ष्यों और उद्देश्यों में सक्रिय रूप से योगदान देना जारी रखेगा और पेशेवर क्षमता और अनुभव से इसकी प्रभावशीलता बढ़ाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!