लाइव न्यूज़ :

सीबीआई बताए कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत खुदकुशी थी या हत्याः अनिल देखमुख

By भाषा | Updated: December 27, 2020 16:00 IST

Open in App

नागपुर, 27 दिसंबर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने रविवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से आग्रह किया कि वह बताए कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत खुदकुशी के कारण हुई थी या उनकी हत्या की गई थी।

देशमुख ने कहा कि सीबीआई को जल्द से जल्द मामले में जांच रिपोर्ट को सामने लाना चाहिए।

देखमुख ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में महाराष्ट्र और देश के लोग सीबीआई की रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोग मुझसे मामले की स्थिति के बारे में पूछते हैं ... मैं सीबीआई से यह प्रकट करने का अनुरोध करता हूं कि वह बताएं कि यह (अभिनेता की मौत) आत्महत्या थी या हत्या।“

उन्होंने कहा, “सीबीआई को मामला सौंपें पांच से छह महीने बीत चुके हैं। लिहाजा, एजेंसी को जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए ताकि साफ हो सके कि यह आत्महत्या थी या हत्या।"

राजपूत इस साल 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत मिले थे।

इससे पहले, मुंबई पुलिस ने दुघर्टनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की थी और वे मामले की जांच कर रहे थे।

राजपूत के पिता ने अभिनेता को खुदखुशी के लिए उकसाने के लिए पटना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसे उच्चतम न्यायालय ने 19 अगस्त को सीबीआई को सौंपने को सही ठहराया था।

अभिनेता के पिता ने प्राथमिकी में अभिनेता की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती और अन्य पर राजपूत को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।

अक्टूबर में नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक मेडिकल बोर्ड ने राजपूत की मौत का कारण हत्या नहीं बताया था बल्कि इसे आत्महत्या बताया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच