लाइव न्यूज़ :

बैंक से 121 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई ने नवसारी और सूरत में ली तलाशी

By भाषा | Updated: December 24, 2020 20:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 2017-19 के दौरान कथित रूप से 121 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के मामले में सूर्या एक्जिम लिमिटेड और उसके निदेशकों पर मामला दर्ज करने के बाद बृहस्पतिवार को गुजरात के नवसारी और सूरत में पांच स्थानों पर तलाशी ली।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एजेंसी ने कैनरा बैंक की शिकायत के आधार पर कंपनी और उसके निदेशकों पर मामला दर्ज किया।

सीबीआई के प्रवक्ता आर के गौर ने कहा, “आरोप है कि 2017-19 के दौरान आरोपियों ने कैनरा बैंक समेत बैंकों के समूह को धोखा देने की साजिश रची। फजीवाड़े और पैसे की हेराफेरी से 121.05 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया।”

उन्होंने कहा कि कंपनी को बैंकों के समूह से ऋण की सुविधा मिल रही थी लेकिन समूह के सदस्य बैंकों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए बिना निजी बैंकों में खाते खोले गए और उनका इस्तेमाल पैसे निकालने में किया गया।

गौर ने कहा, “खाता गैर निष्पादित संपत्ति (एनपीए) हो गया जिससे बैंकों के समूह को लगभग 121.05 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।”

उन्होंने कहा कि सूरत और नवसारी में बृहस्पतिवार को ली गई तलाशी में ठोस साक्ष्य बरामद हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह