लाइव न्यूज़ :

कोयल की चोरी के मामले में सीबीआई ने फिर तलाशी शुरू की

By भाषा | Updated: December 1, 2020 21:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के अधिकारियों एवं अन्य की मिलीभगत से अनूप मांझी द्वारा कोयले के कथित अवैध खनन एवं बड़े पैमाने पर उसकी चोरी के सिलसिले में मंगलवार को फिर पश्चिम बंगाल के आसनसोल क्षेत्र में पांच स्थानों पर तलाशी शुरू की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एजेंसी ने मामला दर्ज करने के बाद 28 नवंबर को चार राज्यों में 45 स्थानों की सघन तलाशी ली थी।

अधिकारियों के अनुसार एजेंसी ने मंगलवार को आसनसोल क्षेत्र में ईसीएल के आरोपी अधिकारियों के कार्यालयों एवं आवासीय परिसरों की तलाशी शुरू की।

अधिकारियों के मुताबकि एजेंसी ने उन दस्तावेजों को खंगालना शुरू किया है जो उसे 28 नवंबर को तलाशी के दौरान मिले थे। उस दिन एजेंसी को 40 लाख रूपये नकद, दस्तावेज, इलेक्ट्रोनिक उपकरण एवं वित्तीय लेन-देन के कागजात मिले थे।

अधिकारियों का कहना है कि एजेंसी डिजिटल सबूत को फोरेंसिक विश्लेषण के लिए केंद्रीय अपराध विज्ञान प्रयोगशाला भेज सकती है।

सीबीआई ने शुक्रवार को मांझी और ईसीएल के महाप्रबंधकों--(तब कुनुसटोरिया और अब पांडवेश्वर क्षेत्र के) अमित कुमार धर और (काजोर क्षेत्र के) जयेश चंद्र राय, ईसीएल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी तन्मय दास, क्षेत्रीय सुरक्षा निरीक्षक धनंजय राय तथा एसएसआई एवं सुरक्षा प्रभारी (काजोर क्षेत्र) देबाशीष मुखर्जी के विरूद्ध मामला दर्ज किया था ।

अधिकारियों के अनुसार आरोप है कि मांझी उर्फ लाला कुनुसटोरिया और कोजरा इलाकों में ‘लीज होल्ड’ खदानों से कोयले के अवैध खनन एवं उसकी चोरी के धंधे में कथित रूप से लगा हुआ था।

सीबीआई ने ‘भरोसेमंद सूत्रों’ से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की। उसे इन सूत्रों से सूचना मिली थी कि ईसीएल, सीआईएसएफ और रेलवे के अधिकारियों की मिलीभगत से ईसीएल के ‘लीजहोल्ड’ क्षेत्र में कोयले का अवैध खनन एवं उसकी चोरी हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल