लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने अंबानी के आवास की सुरक्षा मामले से जुड़े दस्तावेजों तक पहुंच के लिए अदालत से अनुरोध किया

By भाषा | Updated: April 8, 2021 21:14 IST

Open in App

मुंबई, आठ अप्रैल सीबीआई ने बृहस्पतिवार को यहां एक विशेष एनआईए अदालत का दरवाजा खटखटाया और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की प्रारंभिक जांच के सिलसिले में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास विस्फोटक मिलने से जुड़े मामले के कागजात तक पहुंच दिए उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

एक दिन पहले ही विशेष एनआईए न्यायाधीश पीआर सित्रे ने सीबीआई को निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे से पूछताछ के लिए अनुमति प्रदान कर दी थी। वाजे फिलहाल एनआईए की हिरासत में हैं।

वाजे को उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास एक वाहन मिलने तथा व्यवसायी मनसुख हिरन की मौत मामलों में गिरफ्तार किया गया था। वाहन में जिलेटिन की छड़ें रखी थीं।

सीबीआई ने दावा किया कि विस्फोटकों से जुड़े मामले के दस्तावेज से वाजे से पूछताछ में मदद मिलेगी। विशेष अदालत इस संबंध में शुक्रवार को सुनवाई करेगी।

बंबई उच्च न्यायालय के एक आदेश के बाद, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख परम बीर सिंह द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए मंगलवार देर रात प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन